चित्रकूट
शिविर लगाकर बताई सरकारी योजनाएं
स्वाभिमान जागरण संवाददाता, राजापुर (चित्रकूट) नगर पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़ा योजना के अंतर्गत शिविर लगाया गया। इसमें उप जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी पूजा गुप्ता ने लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ईओ ने बताया कि 21 सितंबर से 27 सितंबर तक शिविर लगाकर लोगों को पेंशन योजना का लाभदिया जाएगा। बुधवार को लगे
शिविर में 35 लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर मे डा. सुनील, सभासद शंकरदयाल जायसवाल, राजेश केशरवानी, तरणि शुक्ला, मीनू देवी, रोहिणी देवी, पवन कुमार त्रिपाठी, वेद प्रकाश पांडेय, सत्यवान शुक्ला आदि रहे।
