LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
लार पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया। लार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में थाना लार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 278/26 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त (1) बिट्टू कुमार पुत्र पारस प्रसाद, निवासी राउतपार पाण्डेय व (2) सूरज कुमार पुत्र विनोद प्रसाद, निवासी धूमनगर को दिनांक 23/24.09.2026 की रात्रि में बरडिहा परशुराम हनुमान मंदिर के पास से ई-रिक्शा UP52CT4757 के साथ गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 1450 रुपये बरामद हुए।
मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



