बड़हलगंज कोतवाली में किन्नर समाज के दो गुट आमने सामने
बधाई गाने को लेकर हुआ विवाद पहुंचा कोतवाली, कोतवाली में घंटों पंचायत के बाद देवरिया के किन्नरों को डेरवा गाँव तक बधाई गाने की अनुमति

देवरिया और गोरखपुर जिले के किन्नर समाज बधाई गाने को लेकर आपस में भिड़ गए। मामला बड़हलगंज कोतवाली पहुंच गया। घंटों की मशक्क़त के बाद पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया।
मामले को शांत कराने के बाद पुलिस ने दोनों गुटों के मुखियाओं को कोतवाल के चेंबर में तलब किया गया । बड़हलगंज पक्ष से लल्लन व बिजली किन्नर तथा देवरिया पक्ष से सरोजा व कोमल किन्नर को आमने-सामने बैठाकर वार्ता शुरू की गई। बड़हलगंज के किन्नर लल्लन द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाल ने दोनों पक्षों की बात सुनी और बीच का रास्ता निकालते हुए सीमा तय की।
समझौते के तहत देवरिया क्षेत्र के किन्नरों को बड़हलगंज की सीमा स्थित ‘डेरवा’ तक के यजमानों को डील करने का अधिकार दिया गया, जिसके बाद जाकर दोनों पक्ष शांत हुए। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, बधाई और यजमानी वसूली के इलाकों को लेकर दोनों गुटों में कई दिनों से खींचातान चल रही थी। पुलिस के इस त्वरित हस्तक्षेप और लिखित-मौखिक समझौते के बाद फिलहाल कई दिनों से जारी इस हाई-वोल्टेज ड्रामे पर विराम लग गया



