उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शराब बनाने के बर्तन के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार।

कच्ची शराब भी बरामद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

अवैध शराब निष्कर्षण अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय पुलिस द्वारा दबिश के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने वाली 3 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया l

पुलिस के अनुसार दिनांक मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम विशुनपुर अदरौना, शिवपुर घोघीटोला में कुछ लोग कच्ची अवैध शराब का बनाते हैं और बेचते हैं। इस सूचना पर ग्राम विशुनपुर अदरौना, थाना बृजमनगंज में थाना स्थानीय की पुलिस व आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई।दबिश के दौरान शारदा पटेल पत्नी रामभोल, बिन्दु पटेल पत्नी राजकुमार पटेल, सरिता उर्फ रीना पटेल पत्नी मुनीब पटेल सभी निवासीगण शिवपुर घोघीटोला, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज के घर पर अवैध कच्ची शराब बनाने की सामग्री व पूर्व में बना हुआ शराब बरामद हुआ। जिसको मध्य वीडियोग्राफी के साथ कब्जा पुलिस लेकर अभियुक्तागण को मौके पर ही गिरफ्तार किया l

उपरोक्त के आधार पर थाना स्थानीय पर तीनों महिलाओं पर मु0अ0सं0 230/2026 धारा 60(1),60(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया l

बरामदगी का विवरण –

02-02 लीटर की 06 अदद बोतल कुल 12 लीटर कच्ची शराब, 04 अदद पतीला एल्युमिनियम,02 अदद बोंगा,03 अदद 50-50 लीटर के जरिकेन,05 किलो गुड़, 02 किलो नौसादर

गिरफ्तारी टीम – थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र,उ0नि0 कमलेश शर्मा सहित अन्य पुलिस टीम।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!