बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र भारती का निधन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत उदितपुर के टोला झगरुपुर निवासी एवं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र भारती (59) का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया कि वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे।बुधवार को उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर दिवंगत राजेंद्र भारती को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर लोगों ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।श्रद्धांजलि देने वालों ने कहा कि राजेंद्र भारती के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दौरान तमाम लोग पहुंचकर दों मिनट मौन रहकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।इस अवसर पर समाजसेवी संजय राव, लालजी पांडेय, सुभाष भारती, रामकुमार कन्नौजिया अमित रावण, राहुल शर्मा, प्रिंस कुमार, पुनीत सिंह, सदाबहार, ध्रुविजय प्रसाद, युवराज मास्टर सहित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



