LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत श्रीरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक थाना श्रीरामपुर के नेतृत्व में दिनांक 23.09.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर परसौनी दीक्षित मोड़ के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमोद कुमार पुत्र स्व0 शिवनन्दन राम, निवासी सिसवा, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार), उम्र करीब 41 वर्ष के रूप में हुई है।

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल संख्या BR28Y4098, 01 अदद फर्जी नंबर प्लेट BR29AM1491 तथा जामा तलाशी से 2690/- रुपये नकद बरामद हुए हैं।

जांच में मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई, जिसके संबंध में थाना माझागढ़ जनपद गोपालगंज (बिहार) में पूर्व से अभियोग पंजीकृत है। इस बरामदगी के आधार पर थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0 161/2026 धारा 2(30), 317(2), 341(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम: प्र0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 मनीष कुमार त्रिपाठी, का0 अजय सिंह, का0 शुभम मिश्रा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!