ब्लॉक स्तरीय बाल कल्याण एवं सरक्षण समिति की बैठक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज
आज दिन बुधवार को मिशन वात्सल्य योजना के तहत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक खंड विकास अधिकारी शमा सिंह की उपस्थिति में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल के तत्वाधान में कार्यालय विकास खंड निचलौल में संपन्न हुई। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया – बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त क्षेत्र करने के संदर्भ में, बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं से जुडाव (जोखिम मानचित्रण),ग्राम बाल कल्याण एवं सरक्षण समिति की मजबूती,गुमशुदा और पाक्सो से पीड़ित बच्चों की स्थिति, ईट भठठा, चाय, होटल, ढाबा आदि की दुकान पर बाल श्रमिकों का चिन्हीकरण और विद्यालय में नामांकन, संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के सन्दर्भ में,बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के संदर्भ में। उपरोक्त बिंदुओं पर चर्चा और आपसी सामज्सय से बच्चों के अधिकार के क्षेत्र में कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय कुमार नायक, निचलौल थाने के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी बृजराज यादव, खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि गिरिजेश सिंह, सी एच सी निचलौल के प्रतिनिधि, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा – निचलाल के सिस्टर जगरानी, श्रवण कुमार, साधना देवी, मेनका देवी उपस्थित रहे।



