उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मां के नाम पर एक पौधा रोपित किया

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
अभिनव विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज उदितपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक विशेष पहल की गई। जिसमें प्रधानाचार्य सतीश नारायण पांडेय ने शुक्रवार को विद्यालय परिसर में अपनी मां की स्मृति में एक पौधा रोपित किया।प्रधानाचार्य पांडेय ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि ऑक्सीजन देकर हमारे स्वास्थ्य में भी सुधार लाते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने का आग्रह किया।कार्यक्रम में विद्यालय के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें पूर्व प्रबंधक शेषनारायण पांडेय, पूर्व प्रवक्ता कृष्णा पांडेय, अवनीश कुमार पांडेय, वरिष्ठ सहायक कुल भास्कर कनौजिया, सहायक लिपिक श्रीधर पांडेय और समद अहमद खान शामिल थे। साथ ही विजय कुमार गुरुंग, परिचारक जयप्रकाश श्रीवास्तव और भूलन राम भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!