
हत्यारोपियों पर बढ़ा पुलिस का दबाव, दरवाज़े से दो ट्रेक्टर खिंच ले गई पुलिस

पुलिस की दो टीमें लगातार दे रहीं दबिश
स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना के भीखम छपरा गांव में रामेश्वर तिवारी हत्याकांड में पुलिस की सक्रियता से शनिवार को दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार किये गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया,आयु दोनों की 18 वर्ष से कम थी इस लिए दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। दोनों बिहार में किसी रिस्तेदारी में छिपे थे पुलिस लगातार उन्हें सर्च कर रही थी. इस बीच लार बाई पास के समीप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गांव से लेकर आरोपियों के रिश्तेदारों के घरों और अन्य संभावित ठिकानों तक पुलिस की कार्रवाई जारी है।
शनिवार को ही पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए आरोपियों के दरवाजे पर खड़े दो ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर खिंचवाकर थाने पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपियों पर दबाव और बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ लगातार दबिश दे रही हैं। भीखम छपरा गांव के अलावा आरोपियों के रिश्तेदारी वाले स्थानों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ने से गांव में भी हलचल तेज है। पुलिस टीमों की लगातार आवाजाही और संभावित ठिकानों पर दबिश के चलते आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता जा रहा है।


