उत्तर प्रदेशफतेहपुर

धमकी के बाद दूल्हे ने शादी से किया इनकार, पिता ने थाने में दी तहरीर

दूल्हे को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पिता से भी गाली गलौज की शिकायत

 

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोहना पुर गांव में शादी से पहले दूल्हे को कथित रूप से जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। धमकी से भयभीत दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे शादी की तैयारियों में जुटे लड़की के परिवार में मायूसी छा गई। मामले में लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहना पुर मजरे जहांगीर नगर गहुरे निवासी धनराज पुत्र रामदास सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह प्रमोद पुत्र सुंदरलाल के साथ तय किया था। शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान गांव के ही रवि पुत्र कल्लू ने कथित तौर पर प्रमोद को फोन कर धमकी दी कि यदि उसने लड़की से शादी की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
तहरीर के मुताबिक धमकी मिलने के बाद प्रमोद ने शादी करने से इनकार कर दिया। धनराज का आरोप है कि जब उन्होंने रवि से इस संबंध में बात की तो उसने उनके साथ भी गाली गलौज और अभद्रता की।
थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!