पुजारी हत्याकांड:दस आरोपी गिरफ्तार
बारीपुर हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया।थाना भलुअनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तेनुआ चौबे में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति अशोक चौबे पुत्र सदानन्द चौबे उम्र 65 वर्ष के मृत्यु होने जाने के सम्बन्ध में वादी संजय चौबे पुत्र स्व0अशोक चौबे निवासी तेनुआ चौबे की तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी में मु0अ0सं0 76/24 धारा 147,148,323,504,506 व 302 भादंवि का अभियोग 10 नामजद व दो-तीन अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ। पुलिस टीम द्वारा कुल 10 अभियुक्तों क्रमशः1.किशन कुमार पुत्र सुभाष प्रसाद ग्राम तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जनपद देवरिया 2.मुकेश पासवान पुत्र परदेशी पासवान ग्राम तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जनपद देवरिया 3. मोनू पासवान पुत्र होशिला पासवान ग्राम तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जनपद देवरिया 4.मीरा पासवान पत्नी होशिला पासवान ग्राम तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जनपद देवरिया 5. मुकेश पासवान पुत्र रामकिशुन पासवान ग्राम चकदेहिज थाना चौरी जनपद गोरखपुर 6.श्रीराम पासवान पुत्र हरिद्वार पासवान ग्राम तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जनपद देवरिया 7.पन्नेलाल पासवान पुत्र कोलाहल ग्राम तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जनपद देवरिया 8. सोनू पासवान पुत्र होशिला ग्राम तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जनपद देवरिया 9. रुदल भारती पुत्र अभि भारती ग्राम तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जनपद देवरिया 10. मनीष प्रसाद पुत्र सुभाष प्रसाद ग्राम तेनुआ चौबे थाना भलुअनी जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञात हो कि देवरिया के प्रसिद्ध बारीपुर हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक चौबे की मंगलवार की रात उनके दरवाजे पर चढ़कर हत्या कर दी गई थी। डीजे बजाने को लेकर दो दिन पूर्व हुए विवाद में एक वर्ग के गोलबंद लोगों ने उन पर हमला कर जान ले लिया था।



