उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अवैध डीजल तस्करी पर कार्रवाई, 120 लीटर डीजल के साथ युवक गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पेट्रोल-डीजल की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 लीटर डीजल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार 26 मई 2026 को थाना ठूठीबारी क्षेत्र में गठित पुलिस टीम द्वारा गड़ौरा पिकेट पर सघन वाहन चेकिंग एवं तस्करी रोकथाम अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार गौड़ तथा कांस्टेबल दिलीप यादव की टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP56V8905 पर दो गैलनों में कुल 120 लीटर डीजल बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से प्रेमसागर गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी ग्राम अहिरौली मदरा थाना परसामलिक जनपद महराजगंज, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 75/2026 के तहत धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और 120 लीटर डीजल बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!