वंदे मातरम – भारत माता की जय और जयश्रीराम के नारों के बीच निकली तिरंगा यात्रा
लार के श्रीराम मैरेज हाल से निकली तिरंगा यात्रा


राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया यात्रा का नेतृत्व
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी व लार प्रमुख पति बबलू सिंह रहे मौजूद
पूर्व विधायक काली प्रसाद अपने समर्थकों के साथ यात्रा में रहे शामिल
भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश धर दुबे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। हाथों में लहराता तिरंगा। जुबां पर भारत माता की जय का उदघोष। जय श्री राम का गूंजता नारा। जन जन में देश भक्ति का उछाह। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साह से लबरेज। मंगलवार को लार के श्रीराम मैरेज हाल से निकली तिरंगा यात्रा में कुछ ऐसे ही दृश्य रहे। सड़क पर हुए जलजमाव व कीचड़ की परवाह किए बगैर मैरेज हाल से सरकारी अस्पताल के गेट तक सभी वी आई पी लोग भी यात्रा में पैदल चले। उसके बाद अपने अपने वाहनों में सवार होकर यात्रा को गति प्रदान किए।
सलेमपुर की विधायक व उत्तर प्रदेश की ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा पिपरा चौराहा से हाइड्रील तिराहा होते हुए लखु मोड़ से बाजार होते चनुकी मोड़ होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर आकर संपन्न हुई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक काली प्रसाद, गुड्डन कुशवाहा, सलेमपुर प्रमुख प्रतिनिधि बबलू सिंह, कृष्ण मुरारी पांडेय, कुंज बिहारी सिंह हाकिम, जगदीश यादव, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पांडेय, अरुण कुमार सिंह गुड्डू, संजय कुशवाहा,देवेंद्र सिंह राजू,हेमंत प्रसाद भोला, चुनमुन सिंह, बलबीर सिंह दादा, आशीष तिवारी, आसनारायण सिंह, फाफा सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अभय सिंह, विवेक सिंह, अर्जुन पाल, आशीष दुबे, शिवम तिवारी, ज्वाला यादव, मन्नन तिवारी मुन्ना, पंकज राय, अंकित सिंह, गुलशन गोड, मोनू शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत लार का प्रचार वाहन और पुलिस चौकी कस्बा लार प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।इस अवसर पर युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।




