उत्तर प्रदेशफतेहपुर

फतेहपुर ओमनी के खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई जगह

 

 

खखरेरू फतेहपुर नगर पंचायत खखरेरू के अपना बाजार के पीछे खेले जा रहे केपीएल सीजन 14 जिला स्तरीय नाइटबाल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज तीन मुकाबले खेले गए जिसमें पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला इफ्तिखार 11 खखरेरू और बालाजी खागा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया जो सुपर ओवर तक पहुंचा जिसमें इफ्तिखार 11 ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।
उसके बाद दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला फतेहपुर ओमनी और सिमनानी खागा के बीच में खेला गया जिसे फतेहपुर ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
तीसरा और अहम सेमी फाइनल मुकाबला इफ्तिखार 11 खखरेरू और ओमनी फतेहपुर के बीच में खेला गया जिसमें इफ्तिखार 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास नहीं कर पाई क्योंकि सलामी बल्लेबाज सत्यम पटेल और मुशाहिद रजा बगैर खाता खोले शून्य पर आउट हो गए मध्य क्रम बल्लेबाज अंकुर साहू 9 रन चमन 11 रन और सैफ 9 की बदौलत इफ्तिखार 11 खखरेरू 8 विकेट होकर 45 रन बनाई और ओमनी फतेहपुर को जीतने के लिए 46 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमनी फतेहपुर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही क्योंकि सलामी बल्लेबाज रविंद्र 4 रन बनाकर आउट हो गया उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे सब्बू 16 रन और अहमद 20 रनों की बदौलत ओमनी ने यह सेमीफाइनल मुकाबला आसानी से जीत लिया। मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए अहमद को मैन ऑफ द मैच दिया गया। संयोजक मोनू खान बताया कि यह फाइनल मुकाबला कोट बनाम फतेहपुर ओमनी के बीच 28 तारीख को रात्रि 9 बजे से खेला जाएगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!