गुणवत्ता विहीन इंटरलॉकिंग निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश।
काम को अधूरा छोड़कर भाग गया ठेकेदार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
नगर पंचायत निचलौल के घोड़हवा वार्ड में गायत्री मंदिर के बगल से गुजरने वाली इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी हैं।अभी उस सड़क को बने मात्र 10 माह भी नही हुए पूरी तरह से टूट चुकी हैं।
मुहल्ला निवासी गोपाल कन्नौजिया एडवोकेट एव आशा पांडेय ने शिकायत करते हुए बताया कि स्थानीय लोगो के काफी प्रयास के बाद लगभग 50 मीटर सड़क जुलाई माह में इंटरलॉकिंग का कार्य प्रारंभ कराया गया था, लगभग 10 माह बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नही कराया जा सका । पहले जो सड़क थी वह काफी चौड़ी थी एव मानक के अनुरूप सीधी थी, बाद में जो सड़क बनाई गई हैं उसकी चौड़ाई काफी कम हैं जो मानक के विरुद्ध हैं,गाड़ियों को साइड लेने में काफी दिक्कत हो रही हैं।
ठेकेदार के द्वारा जो कार्य कराया गया हैं वह भी गुडवत्ता के अनुरूप नही है,10 माह में ही सड़क एव नाली पर लगे स्लेप पूरी तरह टूट चुके है। उन्होंने कार्य करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि जहां योगी सरकार में सड़कों के गुणवत्ता पर पूरी तरह से ध्यान दिया जा रहा है वहीं पर नगर के अंदर इस तरह की मानक बिहीन सड़क सवालों के घेरे में है।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि, ठेकेदार द्वारा कराए गए निर्माण कार्य संतोष जनक नहीं है। ठेकेदार का भुगतान रोक लिया गया है, मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने के बाद ही भुगतान किया जायेगा।



