उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एस आई आर प्रक्रिया में पारदर्शिता व सहयोग पर जिलाधिकारी की बैठक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जनपद में एस आई आर प्रक्रिया को पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं राजनीतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई और समन्वय को मजबूत करने का निर्देश दिया। जिला अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में लगभग 84% गणना पर पत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है जो अभियान की प्रणाली प्रगति को दर्शाता है शेष प्रपत्रों की डिजिटाइजेशन को भी प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नो मैपिंग वाले मतदाताओं की समस्या पर भी प्रकाश डाला और राजनीतिक दलों से अपने बी एल ए के माध्यम से सहयोग की अपील की ताकि ऐसे मामलों को न्यूनतम किया जा सके ।उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सभी मत देय स्थलों पर बी एल ओ और बी एल ए की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें एस आई आर में विलोपित किए गए नाम को पढ़कर तत्काल आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी साथ ही दो दिवसी विशेष कैंप आयोजित कर मतदाताओं को फॉर्म 06 भरवाये जाने तथा किसी भी पात्र नागरिक के छूटने से बचाने पर जोर दिया गया ।जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण सतत प्रक्रिया है जिसमें प्रशासन, राजनीतिक दलों एवं नागरिकों की संयुक्त भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी राजनीतिक दल सहयोग कर आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाएंगे ।बैठक में प्रतिनिधियों ने एस आई आर प्रक्रिया की सराहना करते हुए जिलाधिकारी को बधाई दी। जनपद में 2084 मत देय स्थलों पर1991778 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 99.97 गणना प्रपत्र वितरित की जा चुके हैं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!