उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

निचलौल मुख्य तिराहे पर रेलिंग को तोड़ते हए पलटी ट्रक कोई हताहत नही।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

निचलौल मुख्य तिराहे पर गुरुवार के तड़के सुबह 4,20 बजे 10 चक्का लोडर ट्रक पलट मेन तिराहे पर पलट गई।घटना के किसी के हताहतहोने की सूचना नही है।मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को घटना की सूचना दी,बिजलीविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर बिजली ब्यास्था को दुरुस्त करने के प्रयास में जुटे रहे।घटना इतनी भयानक थी की चौराहे के बीचोबीच पीपल के पेड़ की डाली, रेलिंग और बिजली के खम्बे को तोड़ते हुये ट्रक सड़क किनारे पलट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोर होने के कारण सड़क सूनसान था।संयोज की बात है कि मेन तिराहे पर रात्रि ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी कुछ ही देर पहले वहाँ से थाने गये थे नही तो बड़ी घटना घट सकती थी।

jH02A M 5212 नम्बर की गाड़ी झारखंड से कच्चा लोहे की मटेरियल लेकर निचलौल के रास्ते नेपाल की तरफ जा रही थी, ट्रक पलटने का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।घटना में गाड़ी चालक और खलासी बाल बाल बच गये। ट्रक पर लगा सामान इधर-उधर बिखर जाने से निचलौल ठूठीबारी मार्ग घंटो जाम रहा पुलिस के अथक प्रयास के बाद रास्ते को चालू कराया गया।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया की किसी के हताहत होने का सूचना नही है, ट्रक पर लोहे का कच्चा माल लगा हुआ था जो पलट कर बिखर गया है बिखरे हुए सामान को इकट्ठा करा कर रास्ते को चालू किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!