उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

टीकाकरण सत्र का निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जांच पर दिया गया जोर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

चेहरी खास के आंगनवाड़ी केंद्र पर चल रहे टीकाकरण सत्र का निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह, सीएम फेलो डॉ. दिव्या और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान एएनएम अनीता यादव और बिंदु द्वारा गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। आशा कार्यकर्ता धनेश्वरी देवी के ड्यू लिस्ट में 17 तथा रंभा के लिस्ट में 12 बच्चे टीकाकरण के लिए ड्यू थे। बुधवार को 12:30 बजे तक 8 बच्चों का टीकाकरण पूरा कर लिया गया। साथ ही 5 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिनमें दो की दूसरी, दो की पहली तथा एक की पहली जांच थी। जांच के दौरान ब्लडप्रेशर, वजन, पेट, हीमोग्लोबिन व एचआईवी टेस्ट किए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुनीता देवी व मीरा देवी ने लाभार्थियों को बुलाने में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!