सत्या खुशहाल जीवन दान योजना के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने 100 लोगों को बांटी साइकिल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
नगर पंचायत बृजमनगंज में बुधवार को सत्या खुशहाल जीवन दान योजना के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गुजरात की एक कंपनी द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के बच्चों
को मात्र 100 रुपये में पंजीकरण कराकर केवल 2500 रुपये में ये साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम में कुल 100 लोगों को साइकिल प्रदान की गई। साइकिल पाकर बच्चों सहित परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर नगर पंचायत
अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि इस तरह की अनेक योजनाएं बच्चों के लिए आती रहती है ऐसी योजनाएं उनबच्चों के शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगी। उन्होंने योजना से जुड़े सभी लोगों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। साइकिल वितरण के दौरान पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। क्षेत्र के लोगों ने इस कार्यक्रम को अच्छी पहल बताया।



