उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

निर्माण कार्यों की समीक्षा में सख्त दिखे जिलाधिकारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यदाई संस्थाओं के साथ संपन्न हुई ।बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्माण योजनाओं की प्रगति की विस्तार में समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि तकनीकी कारणों से विलंबित परियोजनाओं में कार्यदाई संस्थाएं संबंधित प्रशासकीय विभाग से समन्वय कर समय अवधि बढ़ाने की आवश्यक कार्रवाई समय से सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी में कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनमें इन्वेंटरी प्रेषित कर हैंडोवर की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने सभी कार्यवाही संस्थाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित टाइमलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विलंबित परियोजनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है ।तहसील नौतनवा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय भवन के निर्माण में एक माह से प्रगति न होने पर सहायक अभियंता यूपीपीसीएल को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है, वहीं 15वें वित्त से एएनएम सेंटर निर्माण में प्रगति न होने के पर सहायक अभियंता यूपीआरएनएसएस को भी नोटिस देने को कहा है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय बृजमनगंज के निर्माण में देरी पर कार्रवाई संस्था सीएनडीएस पर पेनाल्टी लगाने का निर्देश दिया है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!