उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से शिक्षक पंचम यादव की मौत। 

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मानिकतलाव की घटना, गांव में पसरा मातम।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकतलाव के टोला धनहिया निवासी पंचम यादव (45 वर्ष) का सोमवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से निधन हो गया। वे प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम पंचम यादव गांव से सटे सब्जी के खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पंचम यादव के आकस्मिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव के शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार पंचम यादव सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और लंबे समय से विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से पूरा गांव स्तब्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!