उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित हुई ।बैठक में पंचायती राज विभाग की योजनाओं के बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पूर्व निर्देशों के अनुपालन की स्थिति जाना ।डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय से संबंधित 2286 लंबित आवेदनों में से 454 का निस्तारण किया जा चुका है रेट्रो फिटिंग की प्रगति 79.14% तथा मॉडल शौचालय सत्यापन 100% पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष 1709 आवेदनों के लंबित रहने की पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निचलौल में रेट्रोफिटिंग की धीमी प्रगति पर ए डी ओ पंचायत को कार्ड बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया ।पंचायत सहायकों की उपस्थिति जन सेवा केंद्रों की क्रियाशीलता एवं अंत्येष्टि स्थलों की गुणवत्ता पर सख्त निर्देश दिए गए ।डीएम ने ओ डी एफ प्लस सत्यापन ओ एस आर वृद्धि एवं विरासत वृक्ष अभियान को तेज करने का निर्देश दिया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!