उत्तर प्रदेशफतेहपुर

क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट की शिकायत

 

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के कनपुरवा गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटना हुई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
कनपुरवा निवासी मोहम्मद इस्लाम उर्फ मुस्लिम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 5 जून की शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र स्माइल अपने साथियों के साथ गांव के किनारे क्रिकेट खेल रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी हस्सान पुत्र फजल खान का भतीजा रेहान वहां पहुंचा और खेल बंद करने के लिए कहने लगा। रेहान का कहना था कि अब उसकी टीम मैदान में खेलेगी।
शिकायतकर्ता के अनुसार स्माइल ने मैच समाप्त होने के बाद खेलने की बात कही, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि रेहान ने अपने चाचा हस्सान को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों ने स्माइल के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की गई।
पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर गिरी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!