उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संयुक्त कार्रवाई में 119 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज झुलनीपुर थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे रेगहिया गांव में शुक्रवार सुबह संयुक्त टीम ने छापामारी कर 119 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद किया है। लहसुन को नेपाल से तस्करी के जरिए लाकर अवैध रूप से भंडारा किए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। मौके से एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सीमा चौकी शीतलापुर के प्रभारी उपरीक्षक सूरज कुमार तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली की सीमा स्तंभ संख्या 501 से करीब 600 मी भारत की ओर रेगहिया गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र रामनरेश सिंह के घर में नेपाल से तस्करी के माध्यम से लाया गया चाइनीज लहसुन रखा गया है। सूचना के बाद उपनिरीक्षक सूरज कुमार तिवारी ने एसएसबी झुलनीपुर बीओपी के प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन प्रसाद और नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल को

जानकारी दी। इसके बाद नायब तहसीलदार के नेतृत्व में एसएसबी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 6-00 बजे रेगहिया गांव स्थित धर्मेंद्र सिंह के घर पर छापामारी की, तलाशी के दौरान 119 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान गिरजेश सिंह पुत्र बेचई सिंह निवासी डीगही थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद लहसुन को जप्त कर संबंधित मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापामारी के दौरान नायक तहसीलदार पीयूष जायसवाल, लेखपाल मनीष पटेल, भारतेन्द्र उपरीक्षक सूरज तिवारी, संदीप शर्मा, अक्षय, अजीत, संतोष कुमार गौड़, एसएसबी निरीक्षक शिव पूजन, एसआई रविंद्र कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!