महराजगंज जिले के सभी थानों पर जन्माष्टमी भव्य एवं दिव्य रूप से मनाई गई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।
महाराजगंज के विभिन्न थाना परिसरों में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बृजमनगंज में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र एवं पुरंदरपुर में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया सहित सभी थानाध्यक्षों के नेतृत्व में थाने को भक्ति मय माहौल में सजाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी भी सजाई गई,जिसे देखने के लिए भारी संख्या में जनता जनार्दन के साथ साथ पुलिस कर्मियों में काफी उत्साह देखा गया। थाना परिसर में सजी आकर्षक झांकी और भक्ति गीतों से पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।आम दिनों में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते पुलिस कर्मियों की आवाज सुनाई देती है, वहीं जन्माष्टमी पर “जय कृष्ण”और नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की, के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
बृजमनगंज में मदन मोहन मिश्रा के साथ-साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र सिंह, आलोक यादव, अर्चना यादव सहित सभी उपनिरीक्षकों एवं समस्त थाना स्टाफ की उपस्थिति बनी रही। इसी कम में पुरंदरपुर में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया,सब इंस्पेक्टर राहुल यादव,चौकी प्रभारी संजय सिंह,सब इंस्पेक्टर सी पी झा, सुरेंद्र यादव और अन्य पुलिस कर्मियों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की और क्षेत्र वासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। झांकी और अन्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। जिले के सभी थानों पर जन्माष्टमी भव्य एवं दिव्य रूप से मनाई गई।
इसी क्रम में जन्माष्टमी के पावन एवं मंगल पर्व पर हरनामपुर चौराहे पर समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, स्थापित मंदिर में आयोजित मनमोहक झांकी सजाई गई लोगों ने भजन कीर्तन के साथ पूजा-अर्चना की। भक्तिमय कार्यक्रम में सिद्धेश्वर चौरसिया द्वारा बनाया गया श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत उठाए हुए एवं वासुदेव जी के द्वारा श्री कृष्ण को सर पर रखकर यमुना पार करते हुए का दृश्य बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षण का केंद्र बना रहा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता, अध्यक्ष सीतलाल गुप्ता, सिद्धेश्वर चौरसिया, अवधेश मिश्रा, सचिन मिश्रा, सनोज विश्वकर्मा, मनोज यादव सहित तमाम महिला बच्चे व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। श्री कृष्ण के दर्शन-पूजन कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई।



