उत्तर प्रदेशफतेहपुरब्रेकिंग न्यूज़

मां दुर्गे की विसर्जन में नम हुई आंखें भीगी पलकों से श्रद्धालुओं ने किया मां का विसर्जन

पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मूर्ति विसर्जन, खखरेरू थाना प्रभारी ने भी किया निरीक्षण

 

 

खखरेरु फतेहपुर। क्षेत्र के खखरेरू और किशनपुर थाना क्षेत्रों में नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद दशमी के दिन भक्तों ने नम आंखों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। महेशपुर मठेठा और सुदनपुर के बीच ससुर खदेरी नदी में विभिन्न गांवों से आई करीब 20 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

लोहारपुर, सूदनपुर, मनकापुर, महेशपुर मठेठा, सोथरापुर और बेरर्वा तारापर खखरेरू कस्बे समेत कई गांवों की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पहुंचीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए किशनपुर और खखरेरू थाने की पुलिस मुस्तैद रही।

शिवपुरी चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने हमराहियों व महिला कांस्टेबल के साथ संभाली सुरक्षा की कमान। विसर्जन स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। वहीं, खखरेरू थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस की सतर्कता के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!