LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लार पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो नामजद आरोपियों को दबोचा

घटना में प्रयुक्त कार बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया.। लार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 308/2026 धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 117(2), 351(3), 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों क्रमशः 01.आदर्श प्रताप यादव पुत्र सत्यदेव यादव निवासी रावतपार अमेठिया थाना लार जनपद देवरिया व 02.विवेक यादव पुत्र उमांशकर यादव निवासी कठौडी थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर माधोपुर मोड़ के पास से घटना में प्रयुक्त वैन्यू वाहन (बिना नम्बर प्लेट) व 3 क्रिकेट स्टम्प के साथ नियमानुसार गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 19.10.2026 की रात्रि में थाना लार क्षेत्र के मटियरा जगदीश चौराहे पर राजू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी मटियरा जगदीश के साथ पुरानी रंजीश को लेकर आदर्श प्रताप यादव, विवेक यादव आदि द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर क्रिकेट स्टम्प, राड, चाकू से मारा-पीटा गया था, जिससे राजू यादव को गम्भीर चोटें आयी थी। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 20.10.2026 को घायल राजू यादव के पिता अशोक यादव द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। मंगलवार को इस मामले में दो आरोपी जेल भेजे गए।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!