मूर्ति विसर्जन को लेकर त्रिमुहानी घाट पहुंचे डीएम व एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज ।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन को लेकर त्रिमुहानी घाट पहुंचे डीएम व एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एवं मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।



