उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज अधीक्षक महराजगंज ने शनिवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर पुलिस शाखा प्रभारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न शाखाओं व सेल्स के कार्यों की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयी कामकाज, अभिलेखों के रख-रखाव तथा जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति को बारीकी से परखा। एसपी ने सभी लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और सभी रजिस्टर अद्यतन रखे जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने तथा पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही जनसुनवाई से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने और पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!