क्षय रोग जांच शिविर में हुआ मरीजों का बलगम व एक्सरे परीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
क्षय रोगियों की पहचान करने के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बृजमनगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा दुर्गापुर एएनएम केंद्र में जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण भी किया गया। जिसमे कुल 70संभावित मरीजों की क्षय रोग की जांच की गई। इसके साथ ही 16 मरीजों की मोबाइल एक्सरे यूनिट द्वारा एक्सरे परीक्षण भी किया गया। इस दौरान क्षय रोग स्वास्थ्य दर्शक अंकिता पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को क्षय रोगों के उपचार, पहचान व बचाव के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि क्षय रोग का इलाज संभव है। सही समय पर पहचान करना जरूरी है।साथ ही दो हफ्ते से अधिक समय से खांसी व बुखार आने पर तुरंत क्षय रोग की जांच कराने की बात कही। इस दौरान क्षय रोग निदान पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह , डॉ पवन यादव, फार्मासिस्ट रोहित जयसवाल, स्टाफ नर्स सुरेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।



