उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बागापार-चिउरहां मार्ग पर गिट्टी लदा ट्रक धंसा, आवागमन बाधित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार से चिउरहां जाने वाले मुख्य मार्ग पर बुधवार को सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब गिट्टी लदा भारी दो ट्रक सड़क किनारे धंस गया। इस घटना से मार्ग पर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार सदर क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार टोला जनकपुर व बरगदवा छावनी पर दो ट्रको का पहिया अचानक सड़क के कमजोर हिस्से में धंस गया। ड्राइवर ने वाहन को निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक और गहराई तक फंस गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ट्रक निकालने के लिए लोगो ने काफी प्रयास किया लेकिन नही निकला क्रेन आने का सभी लोग इन्तजार कर रहे है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है और उक्त सड़क पर गिट्टी गिर रही है। साइड देने के चक्कर मे गिट्टी लदा ट्रक कच्ची जमीन पर जाते ही ट्रक का पहिया जमीन में धंस गया। जिससे आवागमन बाधित है।लोग अगल बगल होकर किसी तरह यात्रा करने को मजबूर है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!