उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
विद्युत कर्मचारियों की बैठक तहसील सभागार फरेंदा में।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
बृजमनगंज ब्लॉक के विद्युत विभाग के अवर अभियंता सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे फरेंदा तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक अधीक्षण अभियंता वाई पी सिंह की अध्यक्षता में होगी।
इस बैठक में विद्युत व्यवस्था से जुड़े सभी निविदा कर्मी (कुछ विशेष को छोड़कर), मीटर रीडर, बिलिंग सुपरवाइजर, स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम और उनके सुपरवाइजर शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, सभी अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी और सहायक अभियंता मीटर भी इसमें भाग लेंगे।
अवर अभियंता त्रिपाठी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक डेटा के साथ बैठक में उपस्थित रहें। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है।



