उच्चाधिकारियों को पत्र देकर दबंगो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज
स्थानीय थानाक्षेत्र के एक अनुसूचित जाति के युवक ने मुख्यमंत्री सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर प्रभारी निरीक्षक और क्षेत्राधिकारी द्वारा विवेचना में लीपापोती का आरोप लगाया है। स्थानीय नगर पालिका के शाहूजी नगर वार्ड जैनी छपरा निवासी बेचू भारती ने मुख्यमंत्री सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र देकर कहा है कि 22 अप्रैल को स्थानीय पोस्ट आफिस के निकट सड़क पर इनामुल्लाह सिद्दीकी,अब्दुल्लाह,रहमत, निवासीगण ग्राम पिपरिया ने खुलेआम बुरी तरह से मारा पीटा घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय थाने में मु0अ0सं0-133/2025 धारा 115(2), 352, 351(3) बी०एन०एस० व 3 (1) ध, व 3(2) (5क) एस०सी०/एस०टी० ऐक्ट में अभियोग पंजीकृत हुआ।इनामुल्लाह सहित अन्य अभियुक्त प्रार्थी एव प्रार्थी के गवाहों को मुकदमा सुलह करने के लिए दबाव बना रहे है,अन्यथा की स्थिति में धमकी दे रहे हैं कि साले चमारियां अगर यह मामला सुलह समझौता नहीं किया तो तेरे खिलाफ कई और मुकदमें लिखवाउँगा, जिन्दगी भर कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाते रह जाओगे। उक्त मुकदमें के मुल्जिमानों के प्रभाव में थाना स्थानीय व क्षेत्राधिकारी महोदय निचलौल के स्तर से प्रार्थी के मामले में कोई न्यायोचित कार्यवाही नहीं हो रही है।बेचू ने उच्चाधिकारियों से उक्त दबंग अभियुक्तगणों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की है।



