उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नाबालिक लड़की को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस ने लालांसर्स उत्तरी छोर दुर्गा मंदिर के पास से किया गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को भागने के आरोपी को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त अशोक पुत्र गोरख के खिलाफ बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने मुखबिर ख़ास की सूचना पर कार्यवाई करते हुए ललाइन पैसिया ओवर ब्रिज के उत्तरी छोर दुर्गा मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी अशोक को दबोच लिया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि महिला व बाल अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!