उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

आलमाइटी कॉलेज में ब्लाक के सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज, बृजमनगंज में शनिवार को शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समाज व व्यक्ति के विकास की धरोहर है। बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति असंभव है। आज हम जो भी हैं, उसमें गुरुजनों की शिक्षा का अहम योगदान है।
विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं, जो उन्नत समाज की नींव रखते हैं। उन्होंने शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं भेंट देकर सम्मानित किया और उन्हें समाज में परोपकार, परामर्श और नि:सहायों की मदद जैसे गुण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने भी शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक आने वाले समाज के पूरक हैं जिनके बिना समाज का उत्थान असंभव है।
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, योगेंद्र यादव, राघवेन्द्र सिंह,राजू सिंह, अशोक जायसवाल, बबलू सिंह,अनिल मणि,सभासद जेपी गौंड, अनूप चौरसिया मनोज जायसवाल, सन्नी यादव, झिनक विश्वकर्मा, सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार व सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!