उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सदर तहसील का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सदर तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए तहसीलदार न्यायालय में लंबित पुराने वादों की पत्रावलियों का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावली, सर्विस बुक, जीपीएफ, आरसी वसूली, तहसील दिवस में प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण तथा रिकॉर्ड रूम में रखे फसली खसरा सहितअन्य अभिलेखों की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि कर्मचारियों की सर्विस बुक और व्यक्तिगत पत्रावली में समय-समय पर मिलने वाले लाभ व संबंधित कार्यवाहियों का सही ढंग से अंकन किया जाए। यदि किसी कर्मचारी की पत्रावली अधूरी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने 10 बड़े बकायेदारों की सूची और आरसी वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की तथा प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार पंकज शाही, अपर तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!