LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रो ध्रुवसेन सिंह ने झंडी दिखा कर रोपन छपरा से लखनऊ की बस को किया रवाना

परिवहन मंत्री ने जो कहा, सो हुआ

स्वाभिमान जागरण देवरिया

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गत 20 जनवरी को देवरिया जिले के लार विकास खंड स्थित रोपन छपरा में आयोजित स्वर्गीय ठाकुर भद्र सेन सिंह की 15 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित समारोह में मंच से घोषणा किया था कि इस गाँव से लखनऊ तक राजकीय बस चलायी जायेगी। परिवहन मंत्री की घोषणा पर आज अमल हुआ।

गुरुवार को रोपन छपरा में रोडवेज बस का विधिवत पूजन हुआ। प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह ने अपने दरवाजे से लखनऊ के लिए बस को रवाना किए। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों में काफी ख़ुशी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!