बृजमनगंज में वार्ड 2 को मिला पिंक शौचालय, अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को स्वच्छ और महिलाओ के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर 2 खानपुर में पिंक शौचालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।
नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि बाजार क्षेत्र में आने वाली महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को अक्सर शौचालय की समस्या से जूझना पड़ता था। पिंक शौचालय बनने से महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा मिलेगी।
नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, पिंक शौचालय बनने से खानपुर और बाजार में आने वाली माताओं-बहनों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद अन्य वार्डों में भी ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही शासन में बाउंड्री वॉल एवं धर्मशाला के लिए प्रस्ताव भेजा गया है जब शासन से पास हो जाएगा वहां से पैसा आवंटित हो जाएगा तो धर्मशाला और बाउंड्री वॉल का भी शिलान्यास करूंगा।
इस अवसर पर सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, अनिल मणि, प्रमोद चौरसिया, विजय यादव नगर एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
–


