आलमाइटी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को किया गया याद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज, बृजमनगंज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी,ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है,वहीं शास्त्री जी का जीवन सादगी,अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है।उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे इन महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने विद्यार्थियों को गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा,अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रहित, स्वच्छता,अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।


