उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

गांधी जयंती पर सेवा संकल्प: पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं नगर अध्यक्ष ने लगाया झाड़ू।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला, महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में गांधी जयंती के पावन अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं सभासद धर्मेंद्र चौरसिया,झीनक विश्वकर्मा मनोज जायसवाल, जीतेन्द्र कुमार, रवि यादव, सनी यादव,चंद्रशेखर यादव, जेपी गौड, दिलीप गुप्ता, बुद्धिराम प्रद्युम्न सिंह, काजू कनौजिया, झीनक चौधरी,बबलू सिंह, अम्बेडकर, राजू जायसवाल और सफाई कर्मी मौजूद रहे।

सभी ने एक साथ हाथों में झाड़ू लेकर नगर की सड़कों में सफाई की और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। नेताओं को झाड़ू लगाता देख नगरवासियों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत वार्ड नं 5 में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके बाद लेहड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और पूरे मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!