उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़कों पर सुरक्षित चले, सुरक्षित रहें, ए आरटी ओ महाराजगंज।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महाराजगंज माह जनवरी 2026 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह के रूप में मनाया जा रहा है। प्रचार वाहनों के एवं विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए स्कूली बच्चों ,जन समुदाय एवं सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ।सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें ,स्लोगन के बारे में समझाया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है, कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं ।वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें उन्होंने कहा कि सड़कों पर जिस तरह लोग जोखिम उठाते दिखाई दे रहे हैं ,उन लोगों को समझाया जा रहा है कि इस तरह के कृत्य न केवल उनके लिए खतरनाक है बल्कि उनके आसपास चल रहे अन्य लोगों के लिए भी सामान्य रूप से खतरनाक है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले भर में जागरूकता प्रचार वाहन चलाया जा रहा है ।स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों में गोष्ठियां व विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!