LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

मेहरौना बार्डर पर पकड़ी गयी 83 पाउच देसी शराब, दो का हुआ चालान

चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व उनके स्टॉफ को मिली सफलता

स्वाभिमान जागरण देवरिया। गुरुवार को बिहार शराब ले जा रहे दो युवक मेहरौना बार्डर पर पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए। 83 पाउच के साथ दोनों का 60 आबकारी अधिनियम में चालान किया गया।

आज दिनांक 28.05.2026 को मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व उनके सहयोगियों द्वारा अभियुक्तगण  प्रदीप कुमार जायसवाल उम्र- 38 वर्ष पुत्र शिव कुमार जायसवाल निवासी पश्चिम मोहल्ला थाना गुठनी जिला सिवान बिहार व पिंटू तिवारी उम्र- 35 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय विष्णु तिवारी निवासी पश्चिमी मोहल्ला थाना गुठनी सिवान बिहार के पास से 83 पाउच देशी शराब बन्टी बबली प्रत्येक शीशी 200 ML कुल 16.60 ली0 बरामद करते हुए उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 161/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराते हुए चालान किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!