उत्तर प्रदेशफतेहपुर
नगर पंचायत खखरेरू में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त
खखरेरू फतेहपुर नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने को लेकर सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय पर कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गांधी नगर चौराहा के निर्माण और अर्बन हाट और बस स्टॉप के निर्माण को गति देने के लिए चिन्हित जमीनों पर अतिक्रमण को खाली कराने के लिए बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारी और पुलिस की टीम ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाई है। नोटिस के माध्यम से एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद खाली न करने पर अधिकारियों की उपस्थिति में जेसीबी से अतिक्रमण खाली करवाया जायेगा। अधिशाषी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करवाना और समय से काम को पूरा करवाना प्राथमिकता में है।



