फतेहपुर

नाबालिग को पैसे देकर हरे पेड़ कटवाने का आरोप, 21 पेड़ चोरी से काटकर बेचने का मामला

खखरेरू/फतेहपुर थाना क्षेत्र नगर पंचायत खखरेरू निवासी आशिया बानो, पत्नी बरकत उल्ला, ने पुलिस को दिए गए लिखित शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के एक नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर ₹500 रुपये देकर तीन हरे पेड़ कटवाए गए।

पीड़िता के अनुसार जब इस संबंध में शिवम सिंह उर्फ गोलू निवासी शिवपुरी व उसके साथी छोटू पटेल निवासी कछरा से पूछताछ की गई तो पहले दोनों ने इनकार किया, लेकिन बाद में यह कहने लगे कि उन्होंने पेड़ “खरीदे” हैं।

आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने चोरी-छिपे कुल 21 हरे पेड़ काट डाले और उन्हें ऐमापुर निवासी असलम के हाथ बेच दिया। जब आशिया बानो ने इसका विरोध किया और शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाने लगी तथा शेष बचे पेड़ों को भी काटने की धमकी दी जा रही है।

पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में जब थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है संज्ञान में आने को उपरांत जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!