LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
लार में पुलिस ने बरामद किया लावारिस हाल में पड़ी संदिग्ध कार
बकरीद के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण पर निकले चौकी प्रभारी की कार पर पड़ी नजर

लार में पुलिस ने बरामद किया लावारिस हाल में पड़ी संदिग्ध कार
मोहल्ले के लोगों ने कहा – चार दिन से सरस्वती शिशु मंदिर के सामने लावारिस हाल में खड़ी थी कार
कार का रजिस्ट्रेशन नंबर आजमगढ़ का, जांच में जुटी पुलिस
स्वाभिमान जागरण, लार।
लार कस्बे में सरस्वती शिशु मंदिर के सामने कई दिनों से लावारिस हाल में खड़ी एक सफेद रंग की संदिग्ध कार को पुलिस ने बुधवार देर शाम अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर आजमगढ़ जनपद का है। मामले को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम चौकी प्रभारी कमलेश यादव बकरीद के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर सरस्वती शिशु मंदिर के सामने मुख्य सड़क किनारे खड़ी एक लावारिस कार पर पड़ी। उन्होंने मौके पर मौजूद सिपाहियों को वाहन स्वामी के बारे में जानकारी करने का निर्देश दिया।
पुलिसकर्मी काफी देर तक कार मालिक के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वाहन का कोई स्वामी मौके पर नहीं पहुंचा। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह कार पिछले चार दिनों से उसी स्थान पर खड़ी थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार कार को लेकर मोहल्ले में कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। लोगों के मन में यह सवाल बना हुआ था कि आखिर वाहन किसका है और इसे सड़क किनारे लावारिस हाल में क्यों छोड़ दिया गया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि संदिग्ध हाल में खड़ी कार को थाने लाया गया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर स्वामी का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक के सामने आने और पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कस्बा के लोगों ने पुलिस की सक्रियता पर आभार जताया है



