LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

महाल मंझरिया के युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या

हत्या के बाद स्वयं पंखे से लटक कर दे दी जान

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण देवरिया 

जिले के लार थाना क्षेत्र के आदर्शनगर महाल मँझरिया का एक युवक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में
अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्वयं पंखे के हुक से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। 
पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल किराए के मकान में पति-पत्नी बनकर रहते थे। बुधवार रात को मकान के आसपास के लोग दुर्गंध महसूस करने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो युवक का शव फांसी पर लटका पाया। वहीं, युवती का शव जमीन पर मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की संभावना बता रही है। घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के तुगलपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि तुगलपुर क्षेत्र में स्थित तीसरी मंजिल के कमरे से काफी समय से कोई हलचल नहीं दिख रही थी। इसी बीच कमरे के आसपास से लोगों को तेज दुर्गध आने लगी। पड़ोसियों को जब मामला संदिग्ध लगा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुए।
पुलिस टीम कमरे का माहौल देखकर हैरान रह गई। अंदर का दृश्य बेहद चौंकाने वाला था। कमरे में युवक और युवती मृत अवस्था में मिले। शवों की हालत देखकर अंदेशा है कि घटना को कुछ समय बीत चुका था, जिसके कारण बदबू बाहर तक फैलने लगी थी।
पुलिस ने बताया कि युवक का नाम गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30) पुत्र बीरबल पासवान निवासी आदर्श नगर महाल मंझरिया और लिव-इन पार्टनर का नाम ज्योति (24) है, जो देवरिया जिले के भाटपार क्षेत्र के दनउर की निवासी थी । दोनों तीन साल से साथ रह रहे थे। पुलिस ने जब युवक के परिवार से बात की तो पता चला कि उसकी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी। हालांकि, वह 20 दिनों से काम पर नहीं जा रही थी।  वहीं आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि दोनों को दो दिनों से नहीं देखा गया था।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के अनुसार बुधवार को थाना नॉलेज पार्क पर पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि ग्राम तुगलपुर में सुरेंद्र नागर के मकान में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है, उसी कमरे में एक युवती की लाश भी फर्श पर पड़ी मिली है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!