LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गो-तस्करी में वांछित 25 हजार का इनामिया मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लार थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह एवं भाटपार रानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय की टीम ने हासिल की सफलता

ब्रेकिंग न्यूज़, स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया, 07 अगस्त 2026। थाना भाटपाररानी व लार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान गो-तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात चनुकी मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस का इशारा न मानकर भाग निकला। खरवनिया मोड़ पर घेराबंदी के दौरान बाइक फिसलने से गिरा अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अजहर अंसारी पुत्र अहमद अंसारी, 31 वर्ष, निवासी मटियारा जगदीश, थाना लार के बाएं पैर में गोली लगी।
घायल अभियुक्त को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त थाना भाटपाररानी के मु0अ0सं0 105/2026 धारा 109(1) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित था।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई। थाना लार पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!