उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों के साथ मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली।

मिष्ठान वितरित कर दिया स्वच्छता का संदेश।

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज।

फरेन्दा नगर के नगर पंचायत कार्यालय में प्रदूषण रहित दीपावली एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत कर्मचारी बंधुओं और सभासदों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सम्मानित कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त एसटीओ केडी बाबू उपस्थित रहे। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी अनुज भारती, आकांक्षी अधिकारी आदित्य चौधरी, सभासद मुकेश सिंधी, अजय जायसवाल, विकास चौरसिया, बड़े बाबू वेदप्रकाश गुप्ता, धीरेन्द्र श्रीवास्तव सहित नगर पंचायत के सम्मानित कर्मचारी मौजूद रहे।

 

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का भी अवसर है। सभी से अपील की गई कि प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

 

संदेश दिया गया कि स्वच्छ नगर, स्वस्थ नगर, सुंदर नगर ही आनंदनगर की पहचान है।

Related Articles

Back to top button