LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

लार कस्बा में युवक पर चाकू से हमला, चार आरोपी हिरासत में

तेज गति से बाईक चलाने को लेकर कुछ दिन पूर्व हुआ था विवाद

स्वाभिमान जागरण देवरिया। कुछ दिन पूर्व तेज गति से बाईक चलाने को लेकर भेड़िहरवा टोला के एक लडके व नगर पंचायत लार के खीरी मुहल्ला में कुछ लोगों से एक युवक का विवाद हो गया था। उस समय तो मामला रफा दफा हो गया था लेकिन आपसी गुटबाजी के चलते रोज एक दूसरे पर टांट कसने का सिलसिला बंद नहीं हुआ था। इसी रंजिश में सात लोगों ने एक लडके को घेरकर चाकूओं से हमला कर दिया। छुरेबाजी की घटना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने छुरेबाजी में घायल लार कस्बा के खीरी मुहल्ला के कबीर पुत्र समसुल अंसारी निवासी मठ वार्ड को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर जानलेवा हमला का केस दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामला लार कस्बा के खीरी मुहल्ला का है।

इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने कहा कि चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने में पुलिस लगी है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!