उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर एक व्यक्ति की मौत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा मार्ग पर कोमल चौराहे के निकट स्थापित शराब भट्टी के सामने सोमवार की रात लगभग आठ बजे के आस पास ट्रैक्टर- ट्राली से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
मृतक की पहचान गनपत के रूप में हुई जो ग्राम बड़गो थाना कोल्हुई का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली पर सड़क बनाने वाले आधा दर्जन से अधिक मजदूर सवार थे। जो मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!